सीकर में तापमान में बढ़ोतरी, शीतलहर का प्रभाव कम…
रींगस में घना कोहरा छाया, फतेहपुर कृषि केंद्र पर तापमान में सुधार
मौसम में बदलाव के साथ तापमान में वृद्धि हुई है। शनिवार को जिले में शीतलहर का प्रभाव कम हो गया, जिसके कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। रींगस क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल शेखावाटी और प्रदेश भर में मौसम सामान्य बना हुआ है।
Comments are closed.