शहीद कर्नल जेपी जानू राउमा विद्यालय में 21 सूत्री मांग पत्र हुआ तैयार…

प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों ने उठाई विभिन्न मांगें, नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा

शहीद कर्नल जेपी जानू राउमा विद्यालय में शनिवार को शिक्षक संघ सियाराम का प्रांतीय अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि राजस्थान आदर्श जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शिवकरण जानू और अध्यक्षता जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने की। अधिवेशन में नई शिक्षा नीति और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने 21 सूत्री मांग पत्र तैयार किया। नई कार्यकारिणी में झुंझुनूं के हवा सिंह डेला को प्रदेश सभाध्यक्ष, जयपुर के ओमप्रकाश गठाला को प्रदेशाध्यक्ष, श्रीगंगानगर के नवदीप शर्मा को प्रदेश महामंत्री और सीकर के रामकरण सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

Comments are closed.