हीरावती गांव की बेटियों का खेलों में चमकता भविष्य…
रामनिवास साहू के प्रयासों से ग्रामीण बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर चमक रही हैं
चूरू जिले के हीरावती गांव की बेटियां अब खेलों में नई पहचान बना रही हैं। रामनिवास साहू के अथक प्रयासों के चलते गांव की बेटियां विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
रामनिवास साहू ने जब यहां 7 साल पहले अपनी पोस्टिंग की थी, तब बेटियों को खेलों से दूर रखा जाता था। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और बेटियों को खेलों से जोड़ना शुरू किया। अब इस गांव की 37 बेटियां एथलेटिक्स और फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में देशभर में नाम रोशन कर रही हैं।
इनमें वसुंधरा और ज्योति जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। वसुंधरा पोल वॉल्ट में राजस्थान का नाम रोशन कर चुकी हैं, जबकि ज्योति ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में प्रशिक्षण लिया है। गांव की बेटियां अब हर स्तर पर खेलों में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं।
Comments are closed.