डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने किया सांगलिया धूणी का दर्शन…
मीडिया से बातचीत में बोले- बजट और सरकार की योजनाओं की समीक्षा जारी है
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा आज सांगलिया धूणी पहुंचे और अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज का आशीर्वाद लिया।
मीडिया से बातचीत में बैरवा ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के मंदिर-मंदिर बयान पर कहा, “मैं उनकी भाषा पर नहीं जाऊंगा। हमारी सरकार समीक्षा करके काम कर रही है।” उन्होंने बजट को लेकर कहा, “डबल इंजन की सरकार ने पहले से भी बेहतर बजट दिया है।”
बैरवा ने कहा कि हमारी सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों को समान बजट देती है और कांग्रेस-बीजेपी में भेदभाव नहीं करती। उन्होंने बताया कि सांगलिया धूणी आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी को डिप्टी सीएम दिया कुमारी सहित राजस्थान सरकार के कई मंत्री भी यहां दर्शन करने आए थे।
इसके बाद डिप्टी सीएम झुंझुनूं के लिए रवाना हो गए।
Comments are closed.