मानव जन सेवा संस्थान की प्रथम कार्यकरिणी बैठक का आयोजन…

31 जोड़ो का सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया

मानव जन सेवा संस्थान सीकर राजस्थान की प्रथम कार्यकारिणी बैठक रोयल इन होटल सीकर में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार भूकल ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में संस्थान के उपाध्यक्ष व्याख्याता रिखा राम तालणिया ने संस्थान के उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सामूहिक विवाह सम्मेलन, पर्यावरण, रोजगार, महिला व बाल विकास उत्थान, नशा मुक्ति के बारे में तथा संस्थान के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।

कार्यक्रम में सभी का व्यक्ति गत परिचय व माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमें सैकड़ों सर्व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मेंद्र भूकल, उपाध्यक्ष रिखाराम तालणियां, महासचिव डॉ.जयप्रकाश महरिया, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बिल्खीवाल, संरक्षक नवरंग लाल , प्रवक्ता मुकेश कुमार कल्याण, अजीत कांटीवाल,
राजेंद्र बरवड,भजन लाल ,si सुमेर मीणा, नेमीचंद पेंटर, मखन लाल,ओमप्रकाश मंडूश्या, सुरेश मडुस्या, राजेश कटारिया, रतन बरवड़, प्रदीप कुमार,राजकुमार , फायरमैन, मनोज श्यामपुरा,मखन लाल,संतोष कुमार व मातृत्व के रूप में मंगेज देवी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र बरवड़ ने किया।।

Comments are closed.