सीकर में कचरा टीपर से मांस गिरा, ट्रैफिक जाम और हंगामा…
सड़क पर फैला मांस अपशिष्ट, गुस्साए लोगों ने की नारेबाजी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
सीकर के सूरजपोल गेट इलाके में नगर परिषद के कचरा ऑटो टीपर से मांस अपशिष्ट सड़क पर गिरने से हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी की, और आवारा पशु मांस खाने के लिए वहां घूमते रहे। ट्रैफिक रोकने से घंटाघर व जाट बाजार समेत अन्य इलाकों में जाम लग गया। कचरा फैलने के बाद जब दूसरा टीपर कचरा उठाने पहुंचा, तो लोगों ने उसका कांच तोड़ दिया। मौके पर सीओ सिटी, एसडीएम और पुलिस टीम ने स्थिति संभालने का प्रयास किया।
Comments are closed.