सीकर के डॉ. वीके जैन ने बनाए दो अनोखे विज्ञान रिकॉर्ड….
एलिप्टिकल गेट और विज्ञान की सबसे लंबी दीवार के लिए मिला सम्मान
सीकर के डॉ. वीके जैन ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दो अनोखे रिकॉर्ड दर्ज किए। पहला रिकॉर्ड विज्ञान और प्रकृति के सिद्धांतों को दर्शाने वाले सबसे ऊंचे गेट के लिए है, जो एलिप्टिकल आकार में डिजाइन किया गया है। यह ग्रहों की गति और विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों का प्रतीक है। दूसरा रिकॉर्ड सरकारी कॉलेज की 780 फुट लंबी दीवार पर विज्ञान के सूत्रों और सिद्धांतों को प्रदर्शित करने के लिए बनाया गया। दीवार छात्रों को विज्ञान सीखने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करती है।
Comments are closed.