सुभाष स्कूल के छात्रों ने ओलिंपियाड में चमकाया नाम, 106 मेडल्स के साथ रचा इतिहास…
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के ओलिंपियाड्स में गोल्ड और डिस्टिंक्शन मेडल्स हासिल कर बढ़ाया गौरव
सेवद बड़ी स्थित सुभाष स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलिंपियाड, अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलिंपियाड और राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 106 पदक हासिल किए हैं। इन पदकों में 36 मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और 52 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं। यह उपलब्धि संस्थान के लिए एक बड़ा गौरव है।
संस्थान निदेशक राजकुमार महला ने बताया कि सुभाष स्कूल में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे ओलिंपियाड, एसटीएसई, सीयूईटी और जेट आदि की विशेष तैयारी कराई जाती है। मुख्य प्रबंध निदेशक संजू महला ने विजेता छात्रों को बधाई दी। साथ ही प्रशासक राधेश्याम शर्मा, मनोज शर्मा, मोहन सिंह शेखावत, हजारी मल और समस्त प्रबंध समिति व स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
Comments are closed.