सीकर आगार में रोडवेज मजदूर कांग्रेस ने सौंपा मांग पत्र…
वरिष्ठता लागू करने, समय पर साप्ताहिक विश्राम और बेहतर सुविधाओं की उठाई मांग
राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस इंटक शाखा सीकर के सदस्यों ने मंगलवार को सीकर आगार प्रबंधक से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सदस्यों ने मुख्यालय आदेश के अनुसार वरिष्ठता लागू करने, समय पर साप्ताहिक विश्राम और ओडीआर प्रदान करने, साथ ही बस डिपो परिसर में उचित पेयजल और सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरफूल भींचर, शाखा सीकर अध्यक्ष नौरंग सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष सुंडा, कोषाध्यक्ष सुनील फगेड़िया और बीरबल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Comments are closed.