जगदीश शिरोमणि मंदिर वार्षिकोत्सव, शिखरबंद पर सुदर्शन चक्र की स्थापना…
संगीतमय अखंड रामायण पाठ और विशेष श्रृंगार के साथ मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव
शहर के सिटी डिस्पेंसरी नंबर-2 के पास स्थित जगदीश शिरोमणि मंदिर का वार्षिकोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। इस दौरान शिखरबंद पर धर्म स्वरूप सुदर्शन चक्र की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 10.15 बजे से शुरू होगा। महंत रमाकांत शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर शिखरबंद के लोकार्पण के पहले वार्षिकोत्सव पर मंगलवार को संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों का विशेष श्रृंगार किया गया। यह मंदिर शेखावाटी क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का भाई-बहन का एकमात्र मंदिर है।
Comments are closed.