मंडावा रोड स्थित निजी स्कूल में एबीवीपी ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया…

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति प्रेरित किया गया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से मंडावा रोड स्थित एक निजी स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के लिए बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो जैसे विभिन्न खेल आयोजित किए गए। एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री राजकुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रूचि दिखानी चाहिए ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास दोनों हो सके।

डाइट व्याख्याता प्रमेंद्र कुल्हार ने बताया कि संगठन ऐसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार मंच उपलब्ध कराता है। इस आयोजन में शिक्षाविद सत्यनारायण शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और स्कूल स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

Comments are closed.