कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा, चिरंजीव राव ने की संगठनात्मक समीक्षा…
राहुल गांधी की सोच को संगठन में मजबूत करने का संकल्प
जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए पार्टी के प्रभारी चिरंजीव राव ने रीको स्थित कांग्रेस कार्यालय में कहा कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप हम संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने बताया कि संगठन का विस्तार किया जाएगा और नए कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाएगा।
इस दौरान पीसीसी प्रवक्ता आरसी चौधरी, पीसीसी सचिव अनिल बुरड़क, खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, सलीम सीगड़ी, बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, किशन लाल जैदिया, डॉ. सुनील झाझड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, यज्ञपाल शर्मा, एडवोकेट संजय सैनी, विनोद काजला, गोकुलचंद सैनी, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मानसिंह सहारण, जिला महासचिव यूनुस गौरी, चुन्नीलाल चनेजा, नरेश खादीवाला, आकाश चौधरी, जिला सचिव रामकरण सैनी आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई है। पेंशन मांगने पर बुजुर्गों को जेल भेजा जा रहा है और पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं। कांग्रेस ने जनकल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ एक मजबूत संघर्ष छेड़ने का संकल्प लिया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की योजनाओं को कमजोर किया है और सरकारी स्कूलों को बंद करने की कोशिश की जा रही है। जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
Comments are closed.