भाजपा संविधान गौरव अभियान का जिला सम्मेलन आयोजित…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार के लिए संविधान सिर्फ लहराने की किताब नहीं है बल्कि राष्ट्रीय ग्रंथ है- भाजपा एससी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य

भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक विचारों को देश के आम जन तक पहुँचाने के लिए 11 जनवरी से चल रहे संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय सीकर में गुरूवार को जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
संविधान गौरव अभियान के प्रदेश संयोजक धोद विधायक गोरधन वर्मा की अध्यक्षता, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद व मंत्री लाल सिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य एवं वर्तमान विधायक व विधायक प्रत्याशियों के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भारत माता,नेताज़ी सुभाष चंद्र बोस,डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई।


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर कमल सिखवाल ने स्वागत भाषण और आए हुए अतिथियों के परिचय से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद गौरव अभियान समिति के जिला सह संयोजक एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाकर भारतीय संविधान और डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा प्रकट की गई।
सम्मेलन में संबोधित करते हुए भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए संविधान सिर्फ विपक्ष द्वारा लहराने की किताब नहीं बल्कि संविधान भारतीय जनता पार्टी और देशवासियों के लिए राष्ट्रीय ग्रंथ है। संविधान निर्माण में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान की सराहना व बाबा साहेब के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा संविधान को अपने स्वार्थों के खातिर कई बार गला घोटने व वोट तुष्टिकरण के खातिर संवैधानिक मर्यादाओं को हमेशा तार-तार किया है। आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब के संविधान के अनुसार चलेगी न कि विपक्ष की वोट तुष्टिकरण के नाम पर देश को बाँटने और खंडित करने की प्रकृति पर। भाजपा सरकार बाबा साहब के सामाजिक आर्थिक राजनैतिक शैक्षिक और समान न्याय की परिकल्पना पर समाज के वंचित दलित पिछड़े आदिवासी महिला पुरूष मज़दूर किसान हर आम और ख़ास को साथ लेकर देश के समग्र विकास हेतु निरंतर आगे बढ़ती रहेगी । कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए देश में अलगाववाद और बिखराव की स्थिति पैदा करने के लिए समाज के दलित वंचित पिछड़े और आदिवासी बंधुओं को सिर्फ़ राजनैतिक तुष्टिकरण और वोट नीति के नाम पर कांग्रेस कहती है भाजपा संविधान को नष्ट कर देगी मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ भाजपा संविधान को नष्ट करना तो दूर भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार जब तक सता में है संविधान में बदलाव तो क्या एक लाइन भी कोई हटा नहीं सकता।


ख़तरे में संविधान नहीं हैं बल्कि ख़तरे में कांग्रेस का अस्तित्व है आ गया है। बाबा साहब ने धारा 370 को जम्मू कश्मीर से हटाने की वकालत की परंतु कांग्रेस के पंडित जवाहर-लाल नेहरू ने धारा 370 को जम्मू कश्मीर में बरकरार रखकर भारत के मस्तिष्क पर सदैव एक अलगाववाद की नींव रख दी।भाजपा की केंद्र सरकार ने धारा 370 को भी हटाया और आर्टिकल 35ए को भी हटाकर जम्मू कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़कर वहाँ के वंचित दलित लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी क़ायम की और उसी का परिणाम है कि आज जम्मू कश्मीर में एससी और एस टी के विधायक सबसे पहली बार चुनकर आए हैं। भाजपा संविधान पर चलने वाली पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर चलती है कांग्रेस देश में संविधान बदलाव के नाम पर भ्रम फैलाकर देश में अराजकता फैलाकर देश को तोड़ने की नीति पर चलती है।कांग्रेस राज में सिर्फ परिवारवाद था लेकिन भाजपा के शासन में ऐसा नहीं है। भाजपा ने सदैव संविधान को राष्ट्रीय ग्रंथ मानकर सम्मान करके बाबा साहेब के प्रति सदैव सम्मान प्रकट किया है। और इसी उद्देश्य को लेकर आज भाजपा संपूर्ण देश में संविधान गौरव अभियान के माध्यम से आम जनता तो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और संविधान के संवैधानिक मूल्यों को पहुँचाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे और संविधान गौरव अभियान के प्रदेश संयोजक धोद विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के संविधान मे 92 बार संशोधन कर चुनी हुई सरकारों को गिराने वाली और देश को आपातकाल में झोंकने वाली कांग्रेस सरकार आज संविधान की दुहाई देकर देश को बरगलाने का काम बंद करें देश का आम जन अब जाग चुका है कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगा।देश संविधान के मूल्यों पर चलेगा ना है कि कांग्रेस के अलगाववादी और बिखरावादी विचारों पर। भाजपा की मोदी सरकार दलितों आदिवासियों वंचितों और पिछड़ों के लिए संकल्पित है और सबको साथ लेकर सब के विश्वास और विकास की परिपाटी पर चलने वाली पार्टी है।इन संविधान गौरव अभियान के माध्यम से जन जन तक भाजपा की मोदी सरकार संविधान के प्रति और बाबा साहब के प्रति अपनी कृतज्ञता अभिव्यक्त कर रही है।
संविधान गौरव अभियान के जिला संयोजक ईश्वर सिंह राठौड़ ने 11 जनवरी से अब तक सीकर ज़िले में संविधान गौरव अभियान के माध्यम से किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए संविधान के प्रति अपनी कृतज्ञता अभिव्यक्त की।
जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती,एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश वर्मा , खंडेला विधायक सुभाष मील, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मधुसूदन भिंडा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, पूर्व विधायक केडी बाबर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी,गजानंद कुमावत, SC मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री डॉ. बलवंत सिंह चिराना ने किया।
इस दौरान संविधान गौरव अभियान के सह जिला संयोजक बाबूलाल हलदुनिया,डॉक्टर बीएल रणवा,विनोद महिला,कार्यक्रम प्रभारी रामनिवास सैनी,महिला संयोजक सरोज कड़वासरा,आई टी प्रभारी मुकेश शर्मा,भाजपा जिला महामंत्री संजय सैनी, विष्णु दीक्षित, ओमप्रकाश बिजारणियां, बाबुसिंह बाजोर,गोविंद सैनी,जगदीश कुमावत, रामसिंह पिपराली,नेमीचंद कुमावत,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, पूर्व चेयरमैन गोविंदराम बिजारणियां,जितेंद्र माथुर,भूपेश शर्मा,गोपाल सिंह,रमा शेखावत, कंचन अग्रवाल, कविता चौधरी, वीना वर्मा, मधुमति कुमावत, सीमा अग्रवाल, उमा सैनी, नरेश सैन,गणेश चतेरा, गौरव दीक्षित, महेंद्र जोशी, भंवरलाल जांगिड़, निश्चय जीनगर, जितेंद्र रणोली,अफरान सुल्तानिया, वंदना राठौड़, सुरेंद्र कुमावत, रवींद्र गहलोत, शैलेंद्र दानोदिया आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.