गुलपुरा के बालाजी मंदिर में वार्षिकोत्सव पर धार्मिक उत्सव…
यज्ञ और जागरण में ग्रामीणों ने की सुख-समृद्धि की कामना
गुलपुरा गांव के बालाजी मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुकेश कुमार निमीवाल ने जानकारी दी कि यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
रात्रि में आयोजित भजन संध्या में प्रमोद खेमाणा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।
Comments are closed.