सीकर में कड़ाके की सर्दी, तापमान में गिरावट…
जनवरी महीने में तेज सर्दी का असर, 29 जनवरी तक ड्राई मौसम का अनुमान
प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का असर देखने को मिल रहा है, और सीकर में भी इसका असर बढ़ने लगा है। आज सुबह सीकर में तापमान में करीब ढाई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हल्का कोहरा भी देखा गया, लेकिन सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ। फिलहाल सीकर में जनवरी के बाकी दिनों में तेज सर्दी का अनुमान है।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार सुबह भी सीकर में कोहरा कम था, लेकिन सर्दी का असर महसूस हुआ।
सीकर के बावड़ी गांव में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन सर्दी में कोई खास राहत नहीं मिली।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, अब प्रदेश में 29 जनवरी तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा और सर्दी का असर बना रहेगा। मौसम केंद्र ने आगामी दो से तीन दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना जताई है।
जनवरी महीने में सर्दी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सीकर और आसपास के इलाकों में सर्दी का असर लगातार बना रहेगा। न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।
Comments are closed.