सोफिया स्कूल मे गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम आयोजित…
देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विचारों की प्रस्तुति से सजा राष्ट्रीय पर्व
डोलियों का बास, बजाज रोड़ स्थित सोफिया सेन्ट्रल सी. सै. स्कूल, सीकर में गणतन्त्र दिवस परम्परागत रूप से धूम-धाम पूर्वक मनाया गया। । निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि हर वर्ष की भाँति यह राष्ट्रीय पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम में देश प्रेम से ओत-प्रोत नृत्य संगीत के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिससे उपस्थित जनसमुह में उत्साह नजर आया।
अनेक विद्यार्थियों ने इस राष्ट्रीय पर्व पर अपने विचारों को कविता एवं भाषण के माध्यम के रूप में रखा और लोगों की तालियाँ बटोरी। प्राचार्य श्रीपाल शर्मा ने और संरक्षक मूरलीधरजी शर्मा ने कार्यक्रम की शुरूआत झण्डा रोहण एवं भारत माता एवं माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की। अपने सम्बोधन में श्रीपाल शर्मा ने गणतन्त्र दिवस और संविधान से जूड़ी रोचक बातों को विद्यार्थियों के साथ साँझा की। निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय से जुड़े सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभ कामानाएँ दी। विद्यालय प्रशासन की तरफ से मिठाईयाँ बाँटी गई। सभी एक -दूसरें को बधाई देते हुए नजर आये। कार्यक्रम का संचालन मेघना माटोलिया, सुरभी शर्मा और तमन्ना वर्मा ने किया। नृत्य संगीत की प्रस्तुति की तैयारी अंजली सैन एवं प्रियांशु शर्मा के द्वारा करवाई गई।

Comments are closed.