बावड़ी खेल मैदान चारदीवारी निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग पर ग्रामीणों का विरोध…

ठेकेदार पर घटिया सामग्री उपयोग का आरोप, निर्माण कार्य रुकवाया

सीकर जिले के बावड़ी गांव में शहीद दीपचंद वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की चारदीवारी के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि निर्माण में डस्ट और सीमेंट का इस्तेमाल बेहद कम है, जिससे दीवार कमजोर हो रही है और हाथ लगाने से ढह रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवाया और आरोप लगाया कि ठेकेदार प्रशासन की मिलीभगत से मानकों की अनदेखी कर रहा है।

इस चारदीवारी के लिए खंडेला विधायक सुभाष मील ने 15.50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी, और इसका शिलान्यास 25 दिसंबर 2024 को हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण ठेकेदार मनमानी कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Comments are closed.