नारनौद मालीगांव में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित…

शहीद जयसिंह विद्यालय में दानदाताओं को किया गया सम्मानित

चिड़ावा के नारनौद मालीगांव स्थित शहीद जयसिंह राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू ने समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दानदाताओं को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एडवोकेट उम्मेद भांबू और तहसीलदार सनी भांबू ने विद्यालय के लिए नए कक्ष निर्माण की घोषणा की।

समारोह में सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह भांबू ने प्रधानाचार्य कक्ष के नवीनीकरण के लिए ₹5,100 का योगदान दिया, वहीं रॉबिन भांबू ने ₹2,51,000 की लागत से निर्मित टिन शेड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान रोहिताश धागड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करतार सिंह ने किया, और प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.