बेटी के जन्मदिवस पर रक्तदान कर दी बर्थडे की शुभकामनाएं…

लाडली बेटी के जन्मदिवस पर नई पहल रक्तदान शिविर का किया आयोजन

यदि कहा जाये की रक्तदान और सीकर आज एक दुसरे के पर्याय बन चुके है ,तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी,और इसकी बानगी आज सीकर निवासी मुनेश कुमार भड़िया ने अपनी लाडली बिटिया सुश्री रिद्धि चौधरी के 11 वें जन्मदिवस पर अपने निज निवास कांग्रेस कार्यालय के पास,सुरजमल काॅलोनी,सीकर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज में अनुठी मिसाल पेश करते हुये स्वंय मुनेश कुमार भड़िया ने 29वीं व उनके पुत्र जतिन चौधरी ने दूसरी बार रक्तदान कर बेटी को बर्थडे की शुभकामनाएं दी व साथ ही 69 रक्तदाताओं नें आयोजित शिविर में रक्तदान कर बिटिया रिद्धि चौधरी को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुये उज्जवल भविष्य का सुभाषिस दिया! बिटिया के हर वर्ष जन्मदिवस के खास पल को और अधिक खास बनाने के लिय मुनेश कुमार भड़िया द्धारा लगातार 10 साल से रक्तदान कर रहे है । शिविर में श्री कल्याण अस्पताल ब्लड बैंक व शैखावाटी ब्लड बैंक टीम द्धारा रक्त संग्रह करते हुये सेवायें दी गई। ईस मोके पर भूतपूर्व सरपंच चूड़ी मियाँन श्री जवाहर सिंह भड़ीया, डॉ. कैलाश जाट, डॉ. रामप्रसाद भड़िया, रविंद्र काजला, बुधप्रकाश महला, जीतराम महला, राधेश्याम भड़िया, रामवतार ढाका, रामवतार मील, कुरड़ाराम लांबा, सतेंद्र कुड़ी, रक्तवीर पंकज कसवाँ, मुकेश सैनी हर्ष, श्रीराम, रमेश चौधरी खण्डेला, सुरेश कुल्हरी , होलाश लांबा, मोजुद रहे!

Comments are closed.