फतेहपुर में तापमान में अप्रत्याशित उछाल, सर्दी से मिली राहत…
दो दिनों में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री बढ़ा, जनवरी में ही महसूस हो रही गर्मी
फतेहपुर में इस सर्दी के मौसम में तापमान में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दो दिन पहले शून्य डिग्री था। पिछले छह दिनों में तापमान 0 से माइनस 0.5 डिग्री के बीच बना रहा, लेकिन अब इसमें अचानक वृद्धि देखी गई है। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 28.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि हवा के रुख में बदलाव के कारण यह तेजी आई है और तापमान में आगे भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस बदलाव से जहां लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है, वहीं जनवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है, जिससे मौसम असामान्य नजर आ रहा है।
Comments are closed.