देसूसर को पंचायत बनाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
ग्रामवासियों का तर्क—पंचायत मुख्यालय से दूरी अधिक, विकास कार्यों में हो रही दिक्कत
झुंझुनूं जिले के देसूसर गांव को अलग पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच शांति देवी के नेतृत्व में कलेक्टर रामावतार मीणा को ज्ञापन सौंपा। ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रतापपुरा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भरगड़ ने बताया कि वर्तमान में प्रतापपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत कई गांव शामिल हैं, जिनमें से कई की दूरी पंचायत मुख्यालय से पांच किलोमीटर से अधिक है, जिससे ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों में कठिनाई होती है।
ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि देसूसर को पंचायत बनाकर सोती, चारणवास, भरगड़ों की ढाणी और बास-बुडाना को इसमें शामिल किया जाए। 2011 की जनगणना के अनुसार इन गांवों की कुल जनसंख्या 3,242 है। उनका मानना है कि अलग पंचायत बनने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट सुरेश गुर्जर, वार्ड पंच राधेश्याम मेव, सचिन कांटीवाल, सुमेर कृष्णिया, हरिसिंह, विद्याधर गुर्जर सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
Comments are closed.