ठाकुर जी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी…
अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, करीब 10 साल पहले ठाकुर जी के मंदिर में बाल गोपाल की मूर्ति को किया गया था स्थापित
नालोट में ठाकुर जी मंदिर में हुई चोरी की वारदात, मंदिर पुजारी राजू शर्मा ने दी जानकारी
कस्बे के निकटवर्ती ग्राम नालोट में अज्ञात चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाते हुए अष्टधातु से निर्मित लड्डू गोपाल की मूर्ति को चुरा लिया। मंदिर पुजारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह हर दिन की तरह रात्रि 8बजे मन्दिर में पूजा पाठ कर अपने घर चला गया था इसके बाद आज सुबह पूजा पाठ करने के लिए सुबह 4:00 मंदिर में पहुंचा तो देखा कि लड्डू गोपाल भगवान की मूर्ति मंदिर में नहीं थी । अज्ञात चोरों ने मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी करके ले गए जिसका कहीं पता नहीं चला। फिलहाल मंदिर पुजारी ने मंदिर में चोरी हुई वारदात की सूचना थोई थाने में दी गई है।

Comments are closed.