सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले की बहाली को लेकर वकीलों का अनशन शुरू…
सीकर बार संघ के वकीलों ने कोर्ट के बाहर धरना दिया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला बनाए रखने की मांग को लेकर सीकर बार संघ के वकीलों ने आज से कोर्ट परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना और अनशन शुरू कर दिया है। वकील न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं। बार संघ के महासचिव नरेश कुमार भूकर के अनुसार, संभाग और जिला रद्द किए जाने से शेखावाटी क्षेत्र में व्यापक असंतोष है। इस मांग को लेकर हर दिन पांच वकील अनशन पर बैठेंगे।
संघ के महासचिव ने बताया कि हर महीने की 1 और 16 तारीख को प्रतीकात्मक रूप से कामकाज ठप रखा जाएगा, जिससे संघर्ष को तेज किया जा सके। सीकर जिले के सभी अभिभाषक संघ इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक विरोध जारी रहेगा। वकीलों ने राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पहले सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया, जिससे जनता में आक्रोश है।
Comments are closed.