थोई व्यापार मंडल की मीटिंग में नई कार्यकारिणी का गठन…

प्रत्येक अमावस्या को व्यापारियों को अवकाश रखने और यातायात मुद्दों पर चर्चा

थोई व्यापार मंडल की मीटिंग का आयोजन सीताराम जी के मंदिर में हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन हुआ नई कार्यकारिणी के गठन से पहले कोषाध्यक्ष ने आय व्यय का ब्यौरा दिया इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष पवन कुमार बंसल, उपाध्यक्ष, पवन कुमार टेलर, मंत्री सुरेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष झाबरमल बड़सरा, मीडिया प्रभारी के के पारीक,सह मंत्री श्रवण सैनी, सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल, तेजपाल बल्डवाल, विजेंद्र जयचनका, कृष्ण गोपाल बंसल, चौथमल सोनी, ललित टेलर, राधेश्याम कुमावत, सुभाष गवारिया, दिलीप कुमावत,को सदस्य चुना गया। मीटिंग में सर्वसम्मति से हर वर्ष जनवरी में चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया जिसके जिम्मेदारी अध्यक्ष व मंत्री को दिए गई। प्रत्येक अमावस्या को कस्बे का प्रत्येक व्यापारी अवकाश रखेगा जिस दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया। चौपड़ बाजार में यातायात को लेकर चर्चा की गई तथा अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा हुई। कोई भी दुकानदार रोड पर बनी नालियों के आगे समान नहीं रखेगा तथा चौपड़ बाजार स्वच्छ रखने की भी व्यापार मंडल की जिम्मेदारी होगी। अध्यक्ष बसंल ने कहा कि बड़े वाहनों से बाजार में कई घंटे तक जाम लग जाता है जिसके चक्कर में व्यापारियों को काफी परेशानी होती है इसके लिए पुलिस व पंचायत से मिलकर इस समस्या का अगले मीटिंग से पहले समाधान करवाने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से सहयोग करने की भी अपील की। इस दौरान पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल कुमावत, प्रकाश यादव,नवल किशोर गवारिया, सहित व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Comments are closed.