एसएफआई का प्रदर्शन, कार्यकर्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग…
7 फरवरी तक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, शहर में निकाली रैली
शनिवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ता के अपहरण व मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए 7 फरवरी तक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी गई कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एसएफआई की रैली ढाका भवन से शुरू होकर कल्याण सर्किल व तापड़िया बगीची होते हुए एसपी ऑफिस पहुंची। वहां छात्रों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने कहा कि पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, जबकि सत्यजीत भींचर ने एक महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान पंकज डोगीवाल, कमल, अभिषेक महला, यश सोनी समेत कई कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया।
Comments are closed.