राजल बाईसा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और करणी रसोई का आयोजन…
राजल सेवा ट्रस्ट ने मानासी गोडान गाड़ोदा में किया समाजसेवा का आयोजन
राजल सेवा ट्रस्ट ने राजल बाईसा के जन्मदिन के मौके पर मानासी गोडान गाड़ोदा में करणी रसोई और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर रसीदपुरा निवासी गुरदीप सिंह और उनके साथियों ने रक्तदान किया। शिविर में उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाई जा सकती है, और यही वजह है कि हर व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
Comments are closed.