विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की बैठक में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और फागोत्सव की चर्चा…

फागोत्सव कार्यक्रम 13 फरवरी को होगा, बैठक में नई कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की बैठक पोलो ग्राउंड स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया और आगामी फागोत्सव कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। यह कार्यक्रम 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू लाटा, लक्ष्मी शर्मा, विप्र फाउंडेशन जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. लीलावती शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. सुनीता पांडे, कोषाध्यक्ष सुशीला खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया झिकनारिया, संतोष खंडेलवाल, प्रकोष्ठ की मोनिका शर्मा, अंबिका शर्मा और महिला युवा प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष चंदा शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विभिन्न योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया और महिला प्रकोष्ठ के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश तय किए गए।

Comments are closed.