डायमंड जुबली जंबूरी में राजस्थान रहा विजेता…

चीफ नेशनल कमिश्नर शील्ड पर जमाया कब्जा

भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित भारत स्काउट गाइड संगठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्पेशल डायमंड जुबली जंबूरी का आयोजन 28 जनवरी से 03 फरवरी तक किया गया। जिसमें पूरे भारतवर्ष से पंद्रह हजार से अधिक स्काउट्स गाइड्स ने सहभागिता की। जंबूरी में विभिन्न देशों के स्काउट गाइड्स भी सम्मिलित हुए। सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस विशेष जंबूरी में विभिन्न प्रकार की स्काउट गाइड विंग वार एवं सामूहिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें मार्च पास्ट, कलर पार्टी ,लोक नृत्य, कैंप फायर, कैंप क्राफ्ट, बैंड प्रदर्शन, फिजिकल डिस्प्ले, फूड प्लाजा, प्रदर्शनी, झांकी प्रदर्शन, एसडीजी प्रोजेक्ट, वाचिंग टावर, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, फर्स्ट एड, अनुमान लगाना, टेंट पिचिंग, एथेनिक शॉ, सिगनेलिंग, स्काउट गेट, गाइड गेट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
इन प्रतियोगिताओं में राजस्थान प्रदेश से सहभागिता कर रहे 1012 स्काउट गाइड्स , यूनिट लीडर्स ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
समस्त प्रतियोगिताओं में अव्वल रहते हुए सबसे महत्वपूर्ण तीन पुरस्कार चीफ नेशनल कमिश्नर शील्ड स्काउट विभाग, चीफ नेशनल कमिश्नर शील्ड गाइड विभाग तथा चीफ नेशनल फ्लैग पर कब्जा बरकरार रखा।
कालावत ने बताया की अब तक 19 जंबूरियों का आयोजन किया जा चुका हैं जिसमें हमेशा से ही राजस्थान प्रदेश अव्वल रहा है।18 वीं राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन रोहट पाली में किया गया था उसमें भी राजस्थान प्रथम स्थान पर रहा था।
कालावत ने बताया कि इस अवसर पर नेशनल चीफ कमिश्नर डॉ.के.के. खंडेलवाल एवं तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री डॉ. कोवी चेझीयान ने राजस्थान प्रदेश के राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल, राज्य संगठन आयुक्त सुयश लोढ़ा को तीनों शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
स्पेशल डायमंड जुबली जंबूरी में राजस्थान दल स्पेशल ट्रेन से जयपुर से तमिलनाडु पहुंचा एवं अपने कौशल एवं समन्वित प्रयास करते हुए भारतवर्ष में राजस्थान की श्रेष्ठता साबित की।
झुंझुनू जिले से इस जंबूरी में कुल 33 संभागीयों ने हिस्सा लिया, जिसमें दो पेट्रोल स्काउट एवं एक पेट्रोल गाइड रही। जंबूरी में प्रेरणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवलगढ़ के 08 स्काउट एवं रामलाल शिक्षण संस्थान अलसीसर के 6 स्काउट, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भारू के दो स्काउट्स ने स्काउट यूनिट लीडर विकास चंद्र एवं रौनक वर्मा के नेतृत्व में सहभागिता की । सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने राज्य दल में रहकर गतिविधियों में स्काउट्स गाइड्स को सम्मिलित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्पेसिफिक अचीवमेंट प्राप्त होने पर स्टेट चीफ कमिश्नर एवं पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार निरंजन आर्य, झुंझुनू जिला स्काउट प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा ,मुख्य जिला आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनुसूईया सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों सहित स्काउट गाइड संगठन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने झुंझुनू जिले के स्काउट्स गाइड्स को शुभकामनाएं दी

Comments are closed.