ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ व्यापारी, 3.28 लाख रुपए की धोखाधड़ी…

सामान के बदले भेजी पानी की बोतल, साइबर पुलिस कर रही जांच

सीकर में ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यापारी से ठग ने 3.28 लाख रुपए एडवांस पेमेंट के रूप में ऐंठ लिए और सामान की जगह पानी की बोतल भेज दी।

नवलगढ़ निवासी विकास ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने इंडियामार्ट पर एक सप्लायर से संपर्क किया, जिसने खुद को संजय सिंह बताया और सस्ती दरों पर एसी व फ्रिज के पार्ट्स देने की बात कही। विकास ने बताए गए खाते में 4 से 9 जनवरी के बीच रकम ट्रांसफर कर दी, लेकिन अब तक माल नहीं मिला। जब उन्होंने संजय सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed.