सीकर में सुबह से बूंदाबांदी, तापमान में 6.7 डिग्री की बढ़ोतरी, कल से फिर बढ़ेगी सर्दी…
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर जारी, आज बादल छाए रहेंगे, 9 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम
सीकर में आज सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे न्यूनतम तापमान में 6.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले में बीती शाम से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव दिखने लगा था, जिसके चलते बादल छाए रहे और आज सुबह से कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, कल से एक बार फिर सर्दी का असर तेज होगा।
फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 4.5 डिग्री था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के खत्म होने के बाद तापमान में गिरावट होगी और मौसम शुष्क रहेगा। 9 फरवरी तक जिले में शीतलहर चलने और ठंड के फिर से बढ़ने की संभावना जताई गई है।
Comments are closed.