वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म, सीकर में फिर बढ़ी सर्दी…
तापमान में 8 डिग्री की गिरावट, कोहरे की संभावना
प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम होने के बाद एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। सीकर में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर तेज हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी सर्दी बनी रहेगी।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंगलवार को यह 11.2 डिग्री था। सोमवार और मंगलवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, 8 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इसके चलते कोहरे की संभावना भी बनी हुई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
Comments are closed.