राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत पीएचसी चौकड़ी का मूल्यांकन…

चयन होने पर तीन साल तक मिलेगा आर्थिक सहयोग

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (NQAP) के तहत मंगलवार को पीएचसी चौकड़ी का नेशनल असेसमेंट किया गया। एडिशनल सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी ने बताया कि अंतिम चरण में टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की और चेकलिस्ट के आधार पर मूल्यांकन किया।

इस दौरान जिला क्वालिटी सेल के सदस्य नरेश लमोरिया, सुभिता, महेश वर्मा और हितेश पूनिया ने टीम को आवश्यक जानकारी दी। यदि पीएचसी का चयन होता है, तो इसे तीन साल तक प्रति वर्ष 3 लाख रुपये की सहायता मिलेगी, जिससे सुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा और स्टाफ को प्रोत्साहन (इंसेंटिव) दिया जाएगा।

असेसमेंट के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. अनिल नेहरा और उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

Comments are closed.