पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डॉ. बलराम जाखड़ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित…

विचार गोष्ठी में उनकी राजनीतिक व सामाजिक योगदान पर चर्चा

सीकर के पूर्व सांसद व लोकसभा अध्यक्ष रहे डॉ. बलराम जाखड़ की पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित डॉ. बलराम जाखड़ स्मृति संस्थान कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जाखड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कुदाली व कलम अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक मदनप्रकाश मावलिया ने की।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. जाखड़ के राजनीतिक व सामाजिक योगदान, कृषि क्षेत्र में उनके सुधार कार्यों और सीकर जिले के किसानों व जनहित में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में संरक्षक मदनप्रकाश मावलिया, अध्यक्ष जसबीर सिंह चौधरी, प्रवक्ता दिनेश सिंह जाखड़, पूर्व उप सभापति शिवदयाल योगी, विश्व जाट महासभा युवा-विंग के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम मील व पूर्व पार्षद वेदप्रकाश राय ने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर श्रवणलाल हरितवाल (गोवटी), राजेन्द्र डोरवाल (कटराथल), दुकान कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बीएल शर्मा, मो. शकील खत्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.