मनोज बाटड़ बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, पार्टी में गुटबाजी बरकरार….
सीकर में होर्डिंग्स से गायब हुए प्रमुख नेताओं के फोटो, चर्चा का विषय बनीं भाजपा की गुटबाजी
भा.ज.पा. ने मनोज बाटड़ को सीकर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद को लेकर पार्टी में काफी गुटबाजी देखने को मिली थी। रणवां गुट ने आरएसएस और घनश्याम तिवाड़ी की मदद से बाटड़ को जिलाध्यक्ष बना दिया था, हालांकि बाटड़ के नियुक्ति के बाद भी गुटबाजी में कोई कमी नहीं आई। बधाई देने के लिए शहर में कई होर्डिंग्स लगाए गए हैं, लेकिन इनमें महत्वपूर्ण नेताओं जैसे यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा और सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन प्रेमसिंह बाजौर के फोटो नहीं हैं। होर्डिंग्स में केवल पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, हरिराम रणवां और जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई के फोटो नजर आ रहे हैं, जिससे पार्टी की अंदरूनी राजनीति पर सवाल उठ रहे हैं।
Comments are closed.