सोफिया स्कूल मे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

स्कूल के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित

डोलियों का बास, बजाज रोड़, स्थित सोफिया सेन्ट्रल सी. सै. स्कूल मे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि विद्यालय के कक्षा-6 से कक्षा-10 तक प्री फाउण्डेशन और कक्षा-11 एवं कक्षा-12 साइन्स एवं कॅार्मस मे फाउण्डेशन के टाॅपर्स कुल 44 विद्यार्थियो को प्रशस्ति पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया।

इस क्रम मे साइन्स ओलम्पीयाड फाउण्डेशन द्वारा आयोजित मैथस ओलम्पीयाड के कुल 27 गोल्ड मैडल विजेता को भी अभिभावकों की उपस्थिति में मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ कक्षा-8,10 और12 के बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियो को प्री बोर्ड मे अच्छे प्रर्दशन के लिए भी सम्मानित किया गया। प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड कक्षाओ मे प्रत्येक कक्षा से प्रथम सात विजेताओ को कुल 5100 रुपये के नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

निदेशक रूपेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय द्वारा प्री फाउण्डेशन और फाउण्डेशन की कक्षाओ का सफल संचालन किया जा रहा है। साथ ही साथ संस्थान द्वारा उच्च गुणवता के स्टेडी मेटेरील भी तैयार करवा कर पढ़ाई करवाई जा रही है। जिससे विद्यार्थियो और अभिभावको मे उत्साह का माहौल है। क्योकि स्कूल के साथ-साथ NEET /JEE, OLYMPIAD, NDA,CLAT,CUET,CA,CS,STSE इत्यादि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का लाभ भी विद्याथियो को प्राप्त हो रहा है। अवार्ड मिलने पर विद्यार्थियो और अभिभावकोे मे खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर संरक्षक मुरलीधर शर्मा, सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण तथा अनेक अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने विजेता विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

Comments are closed.