भाजपा जिलाध्यक्ष बाटड़ ने जयपुर में प्रदेश पदाधिकारियों से की मुलाकात…

संगठनात्मक विषयों पर चर्चा, पदभार ग्रहण पर बधाई

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने गुरूवार को जयपुर में प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात की।

जिलाध्यक्ष बाटड़ ने संगठन पर्व के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, संगठन पर्व प्रदेश सह संयोजक हरिराम रणवां एवं प्रदेश महामंत्री व संगठन पर्व प्रदेश सह संयोजक सुशील कटारा से भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने प्रदेश के नेताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। प्रदेश के नेताओं ने जिलाध्यक्ष बाटड़ को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। इस दौरान राजेश रोलन, कर्णसिंह आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.