श्रीमाधोपुर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार…
पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को पकड़ा, कई दस्तावेज व कैश बरामद
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर सेल, डीएसटी टीम और श्रीमाधोपुर पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दीपक सिंह तंवर (20), कर्ण सिंह शेखावत (20), नीतेश वर्मा (19) और नेपाल निवासी कमल खड़का हैं, जो किराए के फ्लैट में रहकर ऑनलाइन गेमिंग लिंक के जरिए ठगी कर रहे थे।
पुलिस ने 1 लैपटॉप, 10 मोबाइल, 54 एटीएम कार्ड, 5 पासबुक, 5 चेक बुक, 4 पैन कार्ड, 2 गेमिंग कार्ड, 10 सिम कार्ड और 1 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है, और पुलिस उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
Comments are closed.