राजस्थान की बेटियों का स्काउट गाइड जंबूरी में परचम…
शिवसिंहपुरा विद्यालय की छात्राओं ने सिग्नलिंग प्रतियोगिता में दिलाया पहला स्थान
ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवसिंहपुरा की छात्राओं ने भारत स्काउट गाइड डायमंड जुबली जंबूरी में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन किया। 28 जनवरी से 3 फरवरी तक तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में 15,000 से अधिक स्काउट-गाइड्स ने भाग लिया, जिसमें सी.ओ. गाइड प्रियंका खीचड़ के नेतृत्व में सीकर की 15 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
राजस्थान टीम ने सिग्नलिंग, फूड प्लाजा और स्किलोरामा जैसी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्काउट गाइड कमिश्नर शील्ड जीती। विजेता टीम में विद्यालय की छात्राएं कुमकुम, अनीषा और गिरीजा भी शामिल रहीं। संस्थान लौटने पर समिति अध्यक्ष झाबरमल, सचिव डॉ. रामकुमार सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला पूनिया ने छात्राओं व प्रशिक्षकों का सम्मान किया।
Comments are closed.