जयपुर-बीकानेर हाईवे पर अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त…
वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, वन अधिनियम के तहत जांच जारी
वन विभाग की टीम ने गुरुवार देर शाम जयपुर-बीकानेर हाईवे पर अवैध लकड़ियों से भरे ट्रक को जब्त किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी हरलाल सिंह ने बताया कि ट्रक में पंचमेल लकड़ी का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। मामले में वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस अभियान में क्षेत्रीय वन अधिकारी पुनीत शर्मा, वनरक्षक दीपेंद्र सिंह और वाहन चालक अजीत सिंह भी शामिल रहे। वन विभाग अब यह जांच कर रहा है कि लकड़ी की तस्करी कहां से की जा रही थी और इसमें कौन-कौन शामिल है।
Comments are closed.