कुंदन किशोर स्मृति संस्थान द्वारा किया गया विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान…
महिला थाना अधिकारी मुनेशी मीणा सहित 11 प्रतिभाओं का किया सन्मान
राजस्थानी फिल्मों के लेखक व संवाद लेखक गीतकार अभिनेता कुंदन किशोर की पुण्यतिथि के अवसर पर शेखावाटी की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कुंदन किशोर स्मृति संस्थान के संरक्षक जगदीश प्रसाद चौकड़ीका,अध्यक्ष जानकी प्रसाद इंदौरिया व मंत्री नरेश सैन ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा चिकित्सा समाजसेवा पुलिस सेवा व गौ सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया ।कार्यक्रम का आयोजन रामलीला रंगमंच के पीछे स्थित श्री कल्याण बाल मंदिर विधालय में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पावन सानिध्य लोहार्गल सूर्य मंदिर मठ पीठाधीश्वर स्वामी श्री अवधेशाचार्य जी महाराज का रहा। मुख्य अतिथि भाजपा नेता पवन जोशी व गौ सेवक आनंद सिहोटिया थे। मुख्य वक्ता पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शर्मा , साहित्यकार कवियत्री लेखिका एवं शिक्षाविद डॉ विमला महरिया मौजूद रहे।। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने राजस्थानी फिल्मों के लेखक व गीतकार अभिनेता कुंदन किशोर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनसे जुड़े संस्मरण सुनाए इस अवसर पर महिला थाना अधिकारी मुनेशी मीणा द्वारा पति पत्नियों के बीच विवादों को उलझा कर समझौता कराने की सभी अतिथियों ने प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता प्रभु दयाल सैनी ने की।। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस कमेटी सीकर के जिला उपाध्यक्ष मौहर सिंह गौड, भाजपा नेता कविता चौधरी, पार्षद शंकर लाल सांखला मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर बलवंत सिंह चिराना, महिला थाना अधिकारी मुनेशी मीणा भाजपा नेता पवन जोशी, जनार्दन सैन, डॉ दीनदयाल शर्मा, शिक्षा विद विष्णु दीक्षित, सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल सांखला का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ विमला महरिया ने फागुन की लुप्त होती संस्कृति पर धमाल के माध्यम से शानदार गीत प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया वही कवि हरीश शर्मा ने भी शानदार प्रस्तुति देखकर खूब तालियां बटोरी इस अवसर पर भजन गायक संतोष खंडेलवाल, सुगनचंद पंवार, वंदना राठौड, ने भी अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में संयोजक मनोहर लाल मोरदिया, सह संयोजक कैलाश जांगिड़, शंकर सैन , रामलाल सैन, अनंत सेन लक्ष्मणगढ़, नंदलाल बागोरिया, वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह कच्छावा , मुरारी लाल शुक्ला, श्री राम, संतोष शर्मा, गणेश शर्मा,सहित कार्यक्रम में सीकर के चर्चित चेहरे भी अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत जगदीश प्रसाद चौकड़ीका, जानकी प्रसाद इंदौरिया, नरेश सैन, कैलाश जांगिड़, सुरेंद्र शर्मा, मुरारी शुक्ला,मोनिका शर्मा, संतोष शर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव ने किया।
Comments are closed.