भाजपा जिलाध्यक्ष बाटड़ का कई स्थानों पर कार्यकर्ता ने किया अभूतपूर्व स्वागत…

आने वाले पंचायती राज व निकाय चुनावों में भाजपा का परचम फहराना है - जिलाध्यक्ष बाटड़

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ का शनिवार को जन अभिनंदन यात्रा के दौरान दर्जनों स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय से लेकर लक्ष्मणगढ़ तक भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ का फूल मालाओं व पार्टी के दुपट्टे से ऐतिहासिक स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ का सुबह 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय से अभिनंदन की सिलसिला प्रारंभ हुआ जो लक्ष्मणगढ़ पहुंचने तक जारी रहा। जिलाध्यक्ष बाटड़ नानी बाईपास, होटल हवेली भढ़ाढऱ, रसीदपुरा बस स्टेंड, टोल प्लाजा, खुड़ी बस स्टेंड, घस्सु बस स्टेंड, नरोदड़ा बस स्टेंड, चौधरी पेट्रोल पंप पहुंचे। दोपहर में लक्ष्मणगढ़ के कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष बाटड़ का स्वागत व अभिनंदन किया।


अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उनको अहम जिम्मेदारी दी है। वे इस जिम्मेदारी को कार्यकर्ताओं के दम पर पूरा करेंगे। कहा कि आने वाले पंचायत, जिप व निकाय चुनावों में भाजपा का परचम लहराना है।
जिलाध्यक्ष बाटड़ का लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर चौपड़ बाजार में कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बाटड़ का जुलूस के रूप में लक्ष्मणगढ़ के नये बस स्टैंड से होते हुए बस स्टैंड, चौपड़ बाजार, मुरली मनोहर मन्दिर, पकोड़ी प्याऊ, कबूतरिया कुआं होते हुए डीजे पर जुलूस निकाला एवं कई स्थानों पर स्वागत किया।
इस दौरान रामेश्वलाल रणवां, राजेश रोलन, बालीदेवी सरपंच, महेश बगडिय़ा, ललित पंवार, भरत सिंह, परमेश्वर शर्मा, प्रदीप स्वामी, प्रदीप सारण, रामचंद्र बगडिय़ा, रतन गोदारा, प्रहलाद सिंह खूड़ी, शिवबक्त बगडिय़ा, महेश वर्मा, हरलाल धायल, नरेश मंडीवाल, अमित शर्मा, अलका शर्मा, प्यारेलाल कटारिया, जयप्रकाश सरावगी, सम्पत चेजारा, रामावतार शर्मा, भंवरी खोखर, मनोज शर्मा, बेगाराम बऊ, महेश शर्मा, हरिराम कुमावत, मुरलीसिंह, छोटूसिंह, रतनलाल कुमावत, विनीत सोनी आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.