दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीकर में जश्न…

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी, विकास को बताया जीत की वजह

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की खुशी में सीकर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाट बाजार में जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, पटाखे फोड़े और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता रतन जलधारी ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सफलता बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास को चुना है, जिससे देश को मजबूती मिलेगी। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस मौके पर मिठाइयां बांटकर खुशी जताई गई।

Comments are closed.