नीमकाथाना सर्कल स्पॉट बिलिंग में अव्वल, उदयपुर सबसे पीछे…

फरवरी में 85.15% लक्ष्य पूरा, तकनीकी दिक्कतें बनी चुनौती

अजमेर डिस्कॉम की स्पॉट बिलिंग प्रक्रिया में फरवरी महीने में नीमकाथाना सर्कल ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि उदयपुर सर्कल सबसे पीछे रहा। इस महीने 85.15% लक्ष्य हासिल किया गया, जबकि जनवरी में यह आंकड़ा 80% था।

शीर्ष सर्कल में नीमकाथाना (95.50%), केकड़ी (95.47%), और प्रतापगढ़ (95.31%) शामिल रहे, वहीं सबसे कम स्पॉट बिलिंग उदयपुर (68.48%), सलूम्बर (69.30%) और बांसवाड़ा (75.54%) में हुई।

डिस्कॉम का दावा है कि कार्मिकों द्वारा बताई गई समस्याओं को हल किया जा रहा है। कर्मचारियों ने शिकायत की कि बिलिंग सॉफ्टवेयर में गड़बड़ियां हैं, मोबाइल नेटवर्क की स्पीड कम है और प्रिंटर की गुणवत्ता भी खराब है। स्पॉट बिलिंग से उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल मिल सकेगा और गलत रीडिंग की समस्या दूर होगी।

Comments are closed.