शहर में बाइक चोर गैंग सक्रिय, पुलिस के लिए चुनौती…
दो महीने में 20 बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद चोर पकड़ से बाहर
शहर और जिले में बाइक चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले दो महीनों में 20 बाइक चोरी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस केवल छह मामलों को ही सुलझा पाई है। हाल ही में डिप्टी सिटी ऑफिस से महज 40 मीटर दूर और एसके अस्पताल चौकी के पास से भी बाइक चुरा ली गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर मास्टर चाबी से बाइक स्टार्ट कर भागते हुए दिखा, लेकिन पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं पाई है।
पीड़ित जितेंद्र सैनी ने बताया कि उसकी बाइक शनिवार रात एसके अस्पताल के पास से चोरी हो गई। वहीं, गुरदीप सिंह की बाइक 16 जनवरी को पलथाना से चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। खुद पीड़ित ने पलथाना तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। पुलिस का कहना है कि रूट वाइज सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं और चोरों की तलाश जारी है।
Comments are closed.