कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश…
लंबित प्रकरणों के निस्तारण और योजनाओं की गति बढ़ाने पर जोर
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें एडीएम शहर भावना शर्मा ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने लोकायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय और सतर्कता समिति के बकाया मामलों को शीघ्र हल करने की बात की।
समीक्षा में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, विश्वकर्मा योजना, पेंशन सत्यापन कार्य और पालनहार योजना को तेज़ी से लागू करने की सलाह दी। एडीएम ने ऊर्जा विभाग से 6500 कृषि कनेक्शन की सुनिश्चितता और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत कनेक्शन प्रदान करने को कहा। इसके अलावा, अमृता हाट मेला की तैयारियों को पूरा करने, एफपीओ के गठन और जल योजनाओं की प्रगति पर ध्यान देने की बात की।
बैठक में जिला परिषद के सीईओ, यूआईटी सचिव, सीएमएचओ, एसई अरुण जोशी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Comments are closed.