सीकर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, सर्दी का असर हुआ कम…

अगले दो दिन मौसम रहेगा शुष्क, हल्के बदलाव की संभावना

सीकर में शुष्क मौसम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। आज न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो 6 डिग्री से नीचे रहा। हालांकि, अब सुबह और रात की ठंडक भी धीरे-धीरे कम होने लगी है।

फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में आज न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 6.5 डिग्री था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिन सीकर में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन हल्का बदलाव संभव है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 15 से 17 फरवरी के बीच प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Comments are closed.