विधायक राजेंद्र भांबू ने नगरपरिषद में बैठक कर सफाई व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश…
15 दिन में सफाई में सुधार न होने पर होगी पुनः बैठक
शहर में सफाई की बदहाली को लेकर मंगलवार को विधायक राजेंद्र भांबू ने नगरपरिषद का दौरा किया और अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार काम करें और 15 दिन के भीतर शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाएं। इसके बाद वे पुनः बैठक करेंगे।
विधायक भांबू ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निकायों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना से काम करने की अपील की और शहर में सफाई, रोशनी और पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता जताई। बैठक में नगर परिषद आयुक्त, राजस्व अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने संसाधनों की कमी के बावजूद बेहतर सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, फाइलों में बारकोड सिस्टम, और ठेकेदारों के भुगतान को लेकर भी सुझाव दिए।
Comments are closed.