इंदिरा गांधी के अपमान और विधायकों के निलंबन पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन…

झुंझुनूं में भाजपा सरकार का पुतला जलाया, सड़कों से लेकर सदन तक लड़ाई का ऐलान

झुंझुनूं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के अपमान और विरोध जताने वाले विधायकों के निलंबन के खिलाफ शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाया और नारेबाजी की।

खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने भाजपा सरकार पर वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करने का आरोप लगाया, जबकि गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। प्रवक्ता संतोष सैनी ने इसे भाजपा के विधायकों की असंवैधानिक सोच करार दिया।

प्रदर्शन में डीसीसी कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय तसीड़, प्रवक्ता शहबाज फारूकी, उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका, महासचिव प्यारेलाल गुर्जर समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Comments are closed.