मिशन वात्सल्य योजना में बदलाव, गैर सरकारी बाल गृहों को नहीं मिलेगी आर्थिक मदद…

राजस्थान के 2500 बच्चों पर असर, राज्य सरकार को सौंपा प्रबंधन

देशभर में निराश्रित बच्चों के पुनर्वास के लिए चलाई जा रही मिशन वात्सल्य योजना के तहत अब गैर सरकारी बाल गृहों को आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी। इससे राजस्थान की 50 संस्थाओं में रह रहे 2500 बच्चों पर असर पड़ेगा। अभी तक केंद्र 60% और राज्य सरकार 40% फंड देती थी। अब इन संस्थानों का संचालन पूरी तरह राज्य सरकार के अधीन होगा। केंद्र सरकार के इस नीतिगत फैसले की जानकारी राज्य सरकार को दी गई है।

Comments are closed.