झुंझुनूं में 16 संस्कृत स्कूल होंगे 12वीं तक क्रमोन्नत…
विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा, नहीं करनी पड़ेगी लंबी दूरी
झुंझुनूं जिले में संस्कृत शिक्षा के 16 प्रवेशिका (दसवीं तक) स्कूलों को वरिष्ठ उपाध्याय (12वीं) स्तर तक क्रमोन्नत किया जाएगा। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत यह फैसला लिया गया है, जिससे संस्कृत में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इनमें बडबर, लाडूंदा, सूरजगढ़, सुखाना जोहड़ा, केशव की ढाणी, कुमावास, परसरामपुरा, बिसाऊ, मलसीसर, मंडावा सहित 16 स्कूल शामिल हैं। इससे संस्कृत शिक्षा को नया प्रोत्साहन मिलेगा, नए शिक्षकों के पद सृजित होंगे और युवाओं के लिए एसटीसी, बीएड, एमएड करने के अवसर बढ़ेंगे। गृह जिले में नौकरी मिलने से शिक्षकों को भी लाभ होगा।
Comments are closed.